फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम समर्थकों का दबाव बेअसर, आशुतोष तिवारी ही भाजपा के उम्मीदवार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उनकी दावेदारी को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने झांसी-ग्वालियर हाईवे पर जाम लगाकर पार्टी नेतृत्व के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। हालांकि, विरोध और दबाव के बावजूद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपने निर्णय में कोई बदलाव नहीं किया। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष तिवारी ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें