फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीरज नरवरिया Updated Wed, 22 Jul 2026 09:17 PM IST

झांसी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभ्यर्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विद्यार्थी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें