फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: CM Mohan Yadav के काफिले की गाड़ी में भर दिया मिलावटी डीजल ! Petrol Pump हुआ सील

मध्य प्रदेश से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। सीएम मोहन यादव के काफिले की लगभग 19  गाड़ियां अचानक से बंद हो गईं। सभी गाड़ियों में डोसीगांव के पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था। मिलावट की आशंका में पेट्रोल पंप भी सील कर दिया गया है। बता दें कि ये सभी गाड़ियां मध्य प्रदेश के रीजनल इंडस्ट्रियल समिट के लिए इंदौर आई थीं। रास्ते में डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ही रुक गईं। इसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की गई। इसमें भी चौंकाने वाला मामला सामने आया। डीजल में पानी की मिलावट मिली है। बताया जा रहा है कि इसी पानी मिले डीजल से सीएम के काफिले की गाड़ियों के इंजन फेल हो गए। कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं। इधर पेट्रोल पंप मैनेजर ने बारिश में पानी रिसाव की बात कही है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद मामला साफ हो सकेगा।  

विज्ञापन

Latest

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें