फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी को सरकारी जमीन देने के बयान पर ग्रामीणों का रोष

क्करयाल में स्थित श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी को सरकारी जमीन दिए जाने के बयान की निंदा करते हुए ग्रामीणों ने रोष जताया। वीरवार को जिला मुख्यालय रियासी में पहुंचे सिडा व ककरयाल के ग्रामीणों ने जनाना पार्क में एकजुट हो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के खिलाफ नारेबाजी की इस के साथ ही उन के द्वारा दिए गए बयान की निंदा की गई। ग्रामीण बबलू दुबे काका राम नसीब सिंह दौलत राम सुदेश सिंह संजय कुमार कुलदीप कुमार सुरिंदर शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर यूनिवर्सिटी बनाई गई है वह जगह स्थानीय लोगों ने दी है। लगभग 165 की तरफ से 44 सौ कनाल जमीन यूनिवर्सिटी बनाने के लिए दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह जिस बारह सौ कनाल जमीन को यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सरकार की तरफ देने की बात कर रहे है वह आज के समय में भी खाली पड़ी हुई है। उक्त जमीन पर यूनिवर्सिटी का एक भी कमरा या कोई संस्थान नहीं बना है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया मौके पर जोरदार नारेबाजी भी की गई। लोगों मुख्यमंत्री से अपना बयान वापिस लेने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें