फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: विजयपुर बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पालिका और पुलिस ने हटाया अवैध कब्जा

नगर पालिका कमेटी और पुलिस ने सोमवार को विजयपुर बाजार का दौरा किया। इस दौरान जिन लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण किया था उसे हटाया। चेतावनी दी कि फुटपाथ पर कोई भी अवैध रूप से सामान नहीं होना चाहिए। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपना समान दुकान के अंदर ही रखें। ताकि जनता को आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका कमेटी के अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ विजयपुर बाजार का दौरा किया। चेतावनी दी कि अपना समान दुकान के अंदर ही रखें। अगर सामान अवैध रूप से पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें