कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मौजूदा हालात को देखते हुए खर्चों में कटौती के कई अहम कदम उठाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार को सभी शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी जबकि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है।