फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में RSS वर्ग जारी, देशभक्ति के स्वर के साथ निकला पथ संचालन

निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Jun 2025 06:35 PM IST

रियासी के गीता नगर के स्थानीय स्कूल में जारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दस दिवसीय वर्ग मंगलवार को भी जारी रखा गया। पंद्रह दिवसीय वर्ग का समापन तेईस जून को होगा इस के बाद सात दिवसीय वर्ग की शुरुआत दोबारा होगी। वर्ग के जारी रखे जाने के दौरान मंगलवार शाम को एक पथ संचालन निकाला गया। स्कूल प्रांगण से शुरू हुए पथ संचालन माड़ी में एसएसपी ऑफिस जाने वाले मार्ग के बाद ज्योतिपुरम की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर आ कर निकला। गीता नगर से पथ संचालन चलने के बाद इस की वापिसी स्कूल के लिए हुई। संचालन में शामिल सभी स्वयं सेवकों ने एक साथ मिल कर कदमताल किया इस दौरान देशभक्ति के तराने भी गाए गए। संचालन में जिला के कई स्थानों से आए हुए स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। वर्ग के संपन्न होने के अवसर पर नगर में भी एक भव्य पथ संचालन निकाला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें