फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बाल सुधार गृह में पुलिस पर हमला दो पाकिस्तानी समेत तीन आरोपी फरार

आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस पर कट्टे से फायरिंग व धारदार हथियार से हमला कर दो पाकिस्तानी नागरिक-मोहम्मद सनाउल्लाह, एहसान अली और आरएस पुरा के दबलैड का रहने वाला करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा फरार हो गए। तीनों लंबे समय से यहां बंद थे और गंभीर मामले में उनकी संलिप्तता रही है। इस सुरक्षा चूक पर डीजीपी नलिन प्रभात ने मौके का दौरा कर लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वारदात सोमवार शाम 5:15 बजे की बताई जा रही है। फरार होने से पहले तीनों आरोपियों ने अन्य 27 बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। इस बीच ड्यूटी पर तैनात एसपीओ विनय चौधरी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने उन पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार बीचबचाव में आए तो तीनों ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला किया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझते तब तक फायरिंग कर तीनों आरोपी भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में हमला करते दिख रहे आरोपी : वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें आरोपी देसी कट्टे से फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तानी नागरिकों के शामिल होने और आरोपियों के पास कट्टा होने की वजह से जम्मू व आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें