जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में विजयपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र गणमान्य लोगों ने भाग लिया।इस मौके पर पार्टी के नेता मनजीत सिंह ने लोगों की परेशानियों को सुना और हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुछ लोगों ने अपनी पार्टी का दामन थामा जिसका मनजीत सिंह ने फूल माला पहनकर पार्टी में जोरदार स्वागत किया।अपने संबोधन में सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा जिसे हमने पार्टी में स्वागत किया और लोगों की चल रही परेशानियों को सुना।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की आप लोगों की चल रही परेशानियों को जल्द हल कर दिया जाएगा।