फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी धाम में बम बम भोले की गूंज, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शिवखोड़ी धाम सुबह से ले शाम तक बम बम भोले,हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सुबह हल्की बारिश और दोपहर से शाम तक ठंडा मौसम होने के बाबजूद भी श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए आधार शिविर रनसू से शिव गुफा में भगवान शिव के दर्शनों को जाते रहे। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े हो कर भगवान शिव के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। आधार शिविर रनसू के मुख्य बाजार में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। ग्रामीण स्तर पर लगाई गई दुकानों पर खरीदारी करने वाले पहुंचे। आधार शिविर में प्रदेश के कई हिस्सों से आई हुई लंगर समितियों ने लंगर लगा कर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को खाने पीने की सुविधा उपलब्ध करवाई। श्रद्धालुओं ने भी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें