अखनूर कस्बे में अखनूर-जोड़ियां मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि पीछे बने दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते काला धुआं पूरे कस्बे में फैल गया और दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।