मध्य प्रदेश के 65 वर्षीय महेश शर्मा ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए साइकिल से अब तक करीब 2200 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है और वे अमरनाथ धाम की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। आस्था और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए महेश शर्मा का कहना है कि बाबा बर्फानी के दर्शन करना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इससे पहले वह चार बार माता वैष्णो देवी के दर्शन भी कर चुके हैं।