आरोप है कि सोसाइटी में बिना स्टीकर वाली कार के प्रवेश पर रोक है। मेंटेनेंस चुकाने के बाद ही स्टीकर जारी किया जा रहा है, लेकिन रविवार सुबह दो निवासियों ने जबरन कार को अंदर लाने की कोशिश की। रोकने पर सुरक्षाकर्मी व सुपरवाइजर के साथ बदतमीजी भी की। एओए अध्यक्ष ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की हैं।