फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में गणेश उत्सव का भव्य समापन, जयघोष के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन

रियासी के चौक चबूतरा में स्थित शीतला माता मंदिर में दस दिन पहले शुरू हुए गणेश उत्सव का समापन शनिवार को ग्यारहवें दिन हुआ इस के साथ ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन दरिया चिनाब में किया गया। विसर्जन से पहले मंदिर में पूजा कर हवन किया गया। जिस में मोहल्ले के लोग व युवा शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठ कर हवन किया बाद में पूर्णाहुति दी गई। दोपहर एक बजे के करीब एक शोभायात्रा को बाजार से निकाला गया जोकि बस अड्डे थापा चौक ऋषि चौक महादेव मोहल्ला सिला से होते हुए बारादरी स्थित दरिया के पास पहुंची। जोरदार जयघोष के साथ भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को दरिया में विसर्जित किया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरया,अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयघोष लगाए गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल भी डाला। सभी लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें