स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से निजात दिलाने के लिए एचपीवी वायरस रोधी टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। लगभग रोज आठ से 10 लड़कियां जिनकी उम्र 16 वर्ष या इससे कम है, इंस्टीट्यूट में आ रही हैं। कोशिश यही है कि अधिक से अधिक किशोरवय लड़कियां एचपीवी वायरस रोधी टीका लगवाएं। यही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में छह नर्सिंग कालेज की 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।