पुरमंडल क्षेत्र में संचालित ई-बस सेवा दो महीने से पुरमंडल बस स्टैंड तक नहीं पहुंच रही है। बस ड्राइवर यात्रियों को पुरमंडल से करीब तीन किलोमीटर पहले ही यह कहकर उतार देते हैं कि आगे की सड़क खराब है, जबकि उसी रास्ते से अन्य वाहन आराम से गुजर रहे हैं। इससे स्कूल के छात्र, कॉलेज के विद्यार्थी और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।