फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: मीरा साहिब के सरकारी मिडिल स्कूल में शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सामग्री वितरण

शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से मीरा साहिब ब्लॉक के अधीन गांव लगयोटिया के सरकारी मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, बैग व अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन विक्की गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और सभी को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मीरा साहिब जोन स्कूल शिक्षा अधिकारी नाजिया कोसर ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सरदार किर्तन सिंह सेवा निवृत्ति हेडमास्टर प्रमोद कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग,बच्चौ के अभिभावक, स्कूल स्टाफ व ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें