अपनी मांगों के पूरा नहीं होने पर जलशक्ति विभाग में कार्यरत डेली वेजर्स ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। रियासी डिविजन ऑफिस में इकट्ठा हुए अस्थाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह लोग अपनी मांगों को पूरा करनी की मांग समय समय पर उठाते रहे है लेकिन सरकार उनका वेतन बढ़ाने और उन्हें स्थाई करने पर कोई पहल नहीं की है। सरकार अपने मंत्रियों व विधायकों का वेतन बढ़ा रही है लेकिन दिन रात काम करने वाले कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है।