जिला सांबा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई, जिसकी अध्यक्षता एआईसीसी सचिव दिव्या मदेरणा ने की। बैठक में नीट पेपर लीक, E20 पेट्रोल की समस्याओं और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।