रियासी में मिनी सचिवालय से डिग्री कॉलेज तक एक साइकिल रैली को निकाल लोगों को नशे से दूर रहने व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। डीसी निधि मलिक ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली का आयोजन समाज कल्याण विभाग की तरफ से किया गया। इस दौरान मौके पर विभाग के जिला अधिकारी सचिन शर्मा भी अन्य अधिकारियों साथ मौजूद रहे।