DC डोडा हरविंदर सिंह ने कहा, "आज बहुप्रतीक्षित बर्फबारी डोडा में हुई... मैं सबसे पहले तो लोगों को मुबारकबाद देता हूं क्योंकि ये बर्फबारी खुशहाली लाने के साथ हमारे जल संसाधन फिर से भरती है। मौसम में बदलाव आता है... जब भी बर्फबारी होती है उसके लिए जो भी इंतजाम किए जाते हैं वो किए गए हैं... अस्पतालों में डॉक्टर तैनात हैं, हमारे इमरजेंसी कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहे हैं... दो मुख्य चीजें हैं पानी और बिजली जो इस समय प्रभावित रहती हैं जिसका पुनर्स्थापित करने का काम किया जा रहा है... हमारी लोगों से अपील है कि वे गैर जरूरी रूप से बाहर ना निकलें... यदि कोई इमरजेंसी है या कहीं निकासी अभियान शुरू नहीं हुए हैं तो हमारे आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर हर जगह साझा किए गए हैं... जिनको जो भी समस्या आती है उसे हल करने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा..."