जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कल एक बैठक बुलाई थी, बैठक में उन पांच चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मुख्यमंत्री मौजूद थे... हमें एक व्यापक प्रेज़ेंटेशन दिया गया जिसमें मौजूदा हालात और सामने आ रही दिक्कतों, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के बारे में बताया गया। हमें बताया गया कि ईंधन और गैस की सप्लाई को बरकरार रखा जा रहा है। किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है... हमारे पास डीज़ल, पेट्रोल या केरोसीन की कोई कमी नहीं है... प्रधानमंत्री ने बार-बार टीम इंडिया का ज़िक्र किया और कहा कि जैसे हमने कोविड का मुकाबला किया वैसे हम इन हालातों का भी कर लेंगे।"