ग्रामीणों का आरोप है कि हाई टेंशन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे उनके इलाके में बिजली की सप्लाई पर बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान लोग नारेबाजी और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध कर रहे थे। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन केगाम पुलिस थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतें ऊपर तक पहुंचाई जाएंगी।