अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई बनाने की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल 15 दिन से जारी है लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। वही इसको लेकर अखिल भारतीय कर्मचारी संघ जेके यूटी के चेयरमैन डेविड संधू ने बताया कि निदेशक लोकल बॉडी से हुई बातचीत के बाद अब हमारा डेलिगेशन मुख्यमंत्री से मिलने श्रीनगर के लिए जा रहा है। हमारी हड़ताल लगातार जारी है और मांग पूरी होने तक जारी रहेगी । उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का बाद जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है।