जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शा अंद्राबी ने सोनमर्ग का दौरा कर स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर लोगों की चिंताएं सुनीं और आश्वासन दिया कि वह इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगी। डॉ. अंद्राबी ने कहा कि सोनमर्ग की सांस्कृतिक और धार्मिक पवित्रता को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व को बनाए रखने पर जोर दिया।