फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कब्र में दफन है अनुच्छेद 370, अब कभी जिंदा नहीं होगा'; अल्ताफ ठाकुर

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को नवगठित राजनीतिक गठबंधन 'पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज' (पीएसी) पर मंगलवार को भाजपा ने जोरदार हमला बोला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी और पीडीएफ जमात-ए-इस्लामी ने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए संयुक्त गठबंधन पीएसी का गठन किया है। अनुच्छेद 370 और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का छलावा देकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम पीएसी कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 कब्र में दफन हो चुका है और मरे हुए लोग कभी दोबारा जिंदा नहीं होते हैं। रही बात पूर्ण राज्य के दर्जे की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अपने वादे के मुताबिक जल्द ही इसे पूरा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें