फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नौगाम थाने में धमाके की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन | Jammu

श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए विस्फोट की जांच के लिए सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना 14 नवंबर को उस समय हुई थी, जब फोरेंसिक विशेषज्ञ बरामद किए गए भारी मात्रा के विस्फोटकों से सैंपल इकट्ठा कर रहे थे।

सरकार ने 16 नवंबर को बनाई इस हाई लेवल कमेटी में कश्मीर जोन के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल, श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल हैं। समिति का उद्देश्य विस्फोट के हालात की विस्तृत जांच करना, प्रक्रिया में संभावित कमियों की पहचान करना और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए सुझाव देना है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नौगाम विस्फोट को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक पोस्टों पर आपत्ति जताई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कई रिपोर्टें केवल अनुमान पर आधारित हैं और लोगों को गुमराह कर रही हैं। पुलिस ने जनता से अपील की कि वे केवल सत्यापित आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और बिना पुष्टि किए अफवाहें न फैलाएं।

पुलिस ने दोहराया कि 14 नवंबर को हुआ विस्फोट एक आकस्मिक घटना थी और इसकी जांच उच्च स्तरीय समिति द्वारा जारी है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें