कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के निजी दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। वहीं, इस बीच अब ख़बर सामने आ रही है कि, आज सोनिया गांधी बेटे राहुल से श्रीनगर में मिलेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की पुष्टि की है कि शनिवार को सोनिया राहुल गांधी से मिलेंगी। राहुल की बहन प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यहां आ सकते हैं।