जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। लेकिन इसी बीच इस मुठभेड़ को कवर करने जा रही न्यूज एजेंसी एएनआई की ओबी वैन पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी की। सामने आए पत्थरबाजी के इस वीडियो में कुछ महिलाओं को भी नारे लगाते देखा जा सकता है।