राजोरी में हाल ही में आई फ्लैश फ्लड के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। डीसी अभिषेक शर्मा ने बताया कि अब तक 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और प्रभावित परिवारों को करीब 2.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। प्रशासन का मुख्य फोकस अब क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली और सामान्य जनजीवन को जल्द पटरी पर लाने पर है। बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।