राजोरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा और एडीसी ने सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा कर वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।