दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कठुआ में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया और तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।