लखनपुर से शुरू हुई बहुजन हक यात्रा में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की मांग उठाई गई। यात्रा के जरिए जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम और जम्मू-कश्मीर में 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई। इसका समापन 27 अक्टूबर को जम्मू के डॉ. बीआर अंबेडकर चौक पर होगा।