सामाजिक संस्था एसएसएफ ने मुखर्जी चौक में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई बनाए रखने और हड़ताल के दौरान कहीं भी कचरा न फैलाने की अपील की। संस्था के सदस्यों ने सफाई कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से उनके हितों की ओर ध्यान देने की भी मांग की।