19 मार्च नवरात्र के अवसर पर हीरानगर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार देवी भागवत महापुराण कथा रखी गई है जो स्वामी हृदयानंद जी महाराज मुख्य कथा वाचक रहेंगे । हीरानगर के रामलीला चौक पर पूजन और माता का विग्रह रखा जाएगा। सुबह आठ से 11 बजे तक पूजन और शाम छह से आरती और स्तुति की जाएगी।