जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंकज डोगरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए घोषित करोड़ों रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स में कठुआ जिले की पूरी तरह अनदेखी की गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉ. जितेंद्र सिंह से सवाल करते हुए कहा कि आखिर कठुआ को इन योजनाओं में क्यों शामिल नहीं किया गया। डोगरा ने मांग की कि जिले के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और कठुआ को भी बराबर का हक मिले।