बुंदेलखंड के दौरे पर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक से जिला अस्पताल औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। यहां सीएम ने सभी वार्डों का दौरा किया और मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। करीब 15-20 मिनट तक योगी अस्पताल में रहे। इसके साथ ही योगी ने बुंदेलखंड में पानी की समस्या के मद्देनजर यहां तालाबों की स्थिति का भी मुआयना किया।