मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। लेकिन उनका ये दौरा काफी हंगामेदार रहा। जहां पहले फरियादियों को सीएम से न मिलने दिए जाने के बाद महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। तो वहीं, सीएम जब एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद सीएम ने पूरे अस्पताल का जायजा लिया और मरीजों से जानकारी ली। इस सब के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एटा हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारजनों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।