मेरठ में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पब्लिक स्कूलों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महंगी फीस और हर साल ड्रेस बदलने को लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। लगातार हो रहे फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा साथ ही कार्रवाई नहीं होने उग्र आंदोलन की धमकी दी।