हिमाचल के सिरमौर में राजवन कॉलोनी के पास सरकारी शराब का ठेका खोलने पर महिलाओं ने विरोध जताया है। बच्चों और लड़कियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी के पास ठेका खोलना गलत है। महिला संगठनों के मुताबिक, ऐसी जगह पर शराब का ठेका खोलने से अदालत के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। महिलाओं ने चेताया कि अगर कॉलोनी के पास ठेका खोला गया तो वो तोड़-फोड़ करने में भी नहीं हिचकेंगी।