मेरठ में अपने बेटे की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर मृतक की मां पानी की टंकी पर चढ़ गई। केरोसिन की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ी महिला ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी है। महिला पिछले कई महीनों से बेटे की हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पुलिस अफसरों से गुहार लगा रही थी। लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी हत्यारे नहीं पकड़े गए। 31 मार्च को परतापुर थाना क्षेत्र में उसके बेटे सचिन की हत्या कर दी गई थी।