मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दर्दनाक प्लेन क्रैश में दो पायलट की मौत हो गई। इन दो पायलट में एक महिला ट्रेनी पायलट थी और दूसरा उसका ट्रेनर पायलट। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन वायर में उलझ जाने की वजह से प्लेन क्रैश हुआ। क्रैश प्लेन एविएशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महाराष्ट्र नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का था। प्लेन ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। डायरक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिया हैं।