यूपी के बागपत में लोगों की शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रवंदना चौक पर कोल्ड ड्रिंक और कई दुकानों पर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने कई दुकानों पर अवैध तरीके से बेची जा रही हरियाणा और यूपी मार्का शराब बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।