फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगायत वोट बैंक कांग्रेस के साथ लाएंगे जगदीश शेट्टार?

Mon, 17 Apr 2023 06:07 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शिवप्पा शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। छह बार के विधायक शेट्टार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। बीएस येदियुरप्पा के बाद शेट्टार लिंगायत समुदाय के दूसरे सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। अब शेट्टार कांग्रेस में जा चुके हैं, ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद होगी की शेट्टार के साथ लिंगायत वोटर्स भी कांग्रेस में ट्रांसफर हों। इससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कर्नाटक में लिंगायत वोटर्स की आबादी 17 फीसदी है। कहा जाता है कि लिंगायत वोटर्स किसी का भी कर्नाटक में खेल बना सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। यही कारण है कि अब कर्नाटक की सियासत में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें