कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 24 मई को एक बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनाने के लिए 24 मई को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। हर राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक होगी।