फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद भी गोवा में बनेगी बीजेपी सरकार?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sun, 12 Mar 2017 04:13 PM IST

गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के बीच सरकार बनाने के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है। हार के बाद भी गोवा में बीजेपी सरकार बना सकती है। हालांकि कांग्रेस भी सरकार बनाने का दावा ठोक रही है। बता दें कि गोवा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एक ओर जहां गोवा कांग्रेस प्रभारी और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस को एक निर्दलीय और तीन अन्य सदस्य सरकार बनाने के लिए समर्थन दे रहे हैं। तो वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी गोवा पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर दोबारा गोवा के सीएम हो सकते हैं। बता दें कि गोवा में बीजेपी को 13 सीटें, कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें