फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में कैसे कमल खिलाएगी बीजेपी? ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 25 Nov 2025 07:22 PM IST

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति बदली है। बंगाल में कमल खिलाने का वर्षों का सपना पूरा करने के लिए भाजपा इस बार नई रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। चुनाव से पहले थोक के भाव सत्तारूढ़ टीएमसी नेताओं के पालाबदल से ज्यादा जोर टीएमसी के कार्यकर्ताओं का पालाबदल कराने पर होगा। चुनाव में पार्टी स्थानीय रणनीति के साथ स्थानीय नेताओं पर ज्यादा भरोसा जताएगी।

राज्य की रणनीति से जुड़े केंद्रीय नेता के मुताबिक, टीएमसी नेताओं में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के उत्थान को लेकर नाराजगी है। ऐसे नेता जो ममता के करीबी हैं, उनमें भी बनर्जी को लेकर नाराजगी है। चुनाव नजदीक आते-आते टीएमसी के कई नेता पाला बदल सकते हैं। हालांकि, भाजपा का ध्यान इस बार थोक में टीएमसी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बदले टीएमसी कार्यकर्ताओं को साधने पर है। पार्टी नेताओं के बदले जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराने  पर ध्यान देगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें