दिल्ली में गर्मी के सितम से लोग बेहाल है परेशान है और बारिश की आस में दिल्ली में पारा सातवें आसमान पर है... मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोधी रोड, सफदरजंग, आयानगर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 12 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।