फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: 16 July 2025 | आज के मौसम की जानकारी | Weather Forecast | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 16 Jul 2025 04:28 AM IST

मानसून की एंट्री के बाद से ही इसका असर भी दिख रहा है। पूरे देश में ज़्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे न सिर्फ मौसम सुहावना हुआ है, बल्कि लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। रुक-रूककर कहीं ज़्यादा, तो कहीं कम बारिश देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में तो मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने अगले 6 दिन के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 6 दिन राजस्थान में जमकर बादल बरसेंगे। 14-16 जुलाई के दौरान और फिर 18 जुलाई को राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

रुक-रूककर बारिश होने का सिलसिला बरकरार रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले 6 दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और रुक-रूककर कहीं ज़्यादा, तो कहीं कम बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के लिए अलर्ट जारी करते हुए कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तरप्रदेश में 16-18 जुलाई के दौरान कई जिलों में भारी बारिश होगी। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन कई जगह गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में कई जगह 16- 19 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है।

गुजरात, कोंकण, महाराष्ट्र, गोवा, और सौराष्ट्र के कई हिस्सों में 16-17 जुलाई के दौरान और फिर 19 जुलाई को तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। सिक्किम, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, विदर्भ और ओडिशा के कई हिस्सों में अगले 6 दिन भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान बिजली गिरने का भी अनुमान है। 16-19 जुलाई के दौरान नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और असम में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में  भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 6 दिन देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा। पश्चिमी भारत, मध्य भारत, पूर्व भारत, दक्षिण भारत, उत्तरपश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 16-19 जुलाई के दौरान रुक-रूककर हल्की बारिश होती रहेगी। झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में 17 जुलाई तक एक अवदाब और मानसूनी गर्त के प्रभाव से व्यापक वर्षा होने की संभावना है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें