फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: Rajasthan में मौसम की दोहरी मार, लोग बेहाल!| Weather | IMD

अमर उजाला नेटवर्क Updated Fri, 06 Feb 2026 12:53 PM IST

राजस्थान के मौसम में 'दोहरी मार' का दौर शुरू हो गया है, जहां दिन में सूरज की तपिश पसीने छुड़ा रही है, तो रात और सुबह के समय उत्तरी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अब प्रदेश के लोग 'दोहरी उलझन' में हैं। सुबह जब सोकर उठते हैं, तो रजाई और जैकेट की जरूरत पड़ती है, लेकिन जैसे ही सूरज सिर पर आता है, धूप पसीने छुड़ाने लगती है। मरूधरा के आसमान से बादलों की विदाई क्या हुई, सूरज के तेवर अब तीखे होने लगे हैं।
अकेले बाड़मेर में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है, तो वहीं फतेहपुर की रातें अभी भी जमा देने वाली हैं। इस बीच मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच अब बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अगले दो हफ्ते राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा? देखें ये पूरा वीडियो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें